ब्रेकिंग
खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

हाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मकान मालिक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान की तीसरी मंजिल पर काम करते समय मकान मालिक समेत तीन लोग 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए। 


करंट लगने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों की पहचान मथुरा गांव निवासी प्रमोद सिंह (35), उमा शंकर सिंह (40) और मकान मालिक संजीत कुमार के रूप में हुई है। हादसा लालू सिंह के मकान में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुआ।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूर रस्सी के सहारे सरिया ऊपर खींच रहे थे। इसी दौरान सरिया मकान के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से छू गया। इसके बाद तेज धमाके के साथ करंट फैल गया और तीनों इसकी चपेट में आ गए। घटना के समय छत पर कुल छह मजदूर काम कर रहे थे।


हादसे के बाद अन्य मजदूरों ने तत्काल घायलों को नीचे उतारा और बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि मकान की छत से हाईटेंशन तार की दूरी महज दो से तीन मीटर है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने न तो तार हटाया और न ही कोई सुरक्षा उपाय किए। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता