ब्रेकिंग
BIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस और एलजेपी को न्योता नहीं, आरजेडी ने पहले ही बना रखी है दूरी

PATNA : एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस और एलजेपी के नेताओं को न्यौता नहीं भेजा गया है. कांग्रेस और एलजेपी से आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मु

शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस और एलजेपी को न्योता नहीं, आरजेडी ने पहले ही बना रखी है दूरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस और एलजेपी के नेताओं को न्यौता नहीं भेजा गया है. कांग्रेस और एलजेपी से आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक दोनों दलों को अब तक कोई आमंत्रण पत्र नहीं मिला है.


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने कहा है कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है. लिहाजा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.


कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा है कि अब तक के शपथ ग्रहण समारोह में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने की परिपाटी रही है लेकिन इस बार ऐसा नजर नहीं आ रहा.


उधर लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं को भी अब तक कोई आमंत्रण पत्र नहीं मिला है. एलजेपी प्रदेश कार्यालय से अधिकारिक सूत्र बता रहे हैं कि कोई आमंत्रण पत्र राजभवन से वहां नहीं पहुंचा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली में हैं. जबकि उनके चाचा पशुपति पारस भी दिल्ली में ही है. ऐसे में इस बात की संभावना ना के बराबर है कि कांग्रेस और एलजेपी के कोई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

टैग्स