ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

हत्या या आत्महत्या: मोतिहारी में गोली लगने से 50 साल के अधेड़ की मौत

मोतिहारी के भंगहा गांव में घर के अंदर गोली लगने से 50 वर्षीय राकेश सिंह की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Motihari: पूर्वी चंपारण जिले के झरौखर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भंगहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 50 वर्षीय राकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।


परिजनों के अनुसार घटना घर के अंदर हुई। प्रारंभिक जानकारी में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गोली चली। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।


घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना मिलते ही झरौखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।


सिकरहना के एसडीपीओ Uday Shankar ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।


हत्या या आत्महत्या: मोतिहारी में गोली लगने से 50 साल के अधेड़ की मौत