ब्रेकिंग
मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा

दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के बांका में दो नाबालिग लड़कों ने दो साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। दोनों ने बच्ची के साथ रेप किया और उसके बाद भेद खुलने के डर से उसे मौत के घाट उतार दिया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बांका से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिलेबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग लड़कों ने दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़को को बाल सुधार गृह भेज दिया है।


मृतक बच्ची के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रविवार को बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी और शुक्रवार को घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए और कमरे में बंद कर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।


बच्ची की चीखने के बाद आरोपियों ने कपड़े से उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने लड़की के शव को सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। उधर, बच्ची के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने बच्चा चोर की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।


इसी बीच ग्रामीणों ने बच्ची का शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की हालत देखकर लोगों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। बच्ची के कपड़ों को जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता