ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar crime news : शराबियों का विरोध करने की खौफनाक सजा! बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में मातम का महौल

वैशाली के राघोपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या। शराबियों पर आरोप, पुलिस जांच जारी।

Bihar crime news : शराबियों का विरोध करने की खौफनाक सजा! बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में मातम का महौल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar crime news : बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित एक घर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में मातम पसर गया।


मृतका की पहचान स्थानीय स्वर्गीय देवी विलास राय की पत्नी दाजो देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दाजो देवी अपने घर में अकेली रहती थीं। सोमवार की सुबह जब आसपास के लोगों को घर से कोई हलचल नहीं दिखी तो शक होने पर अंदर जाकर देखा गया। घर के अंदर खून से लथपथ हालत में दाजो देवी का शव पड़ा था। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घर के अंदर से एक धारदार हथियार बरामद किया है। साथ ही घटनास्थल पर एक कटोरे में चिकन और अन्य सामान भी मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात के समय घर में कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद था। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पुत्र सुनील राय ने बताया कि वे रांची में रहते हैं। कुछ दिन पहले वे गांव आकर अपनी मां से मिलकर लौटे थे। शनिवार की शाम उनकी मां से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। इसके बाद जब उन्होंने फोन किया तो मोबाइल बंद बताने लगा। कई बार फोन करने के बाद भी जब बात नहीं हो सकी तो उन्होंने गांव के एक परिचित को फोन किया। तब उन्हें पता चला कि उनकी मां की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत गांव पहुंचे, जहां घर में खून से सना हुआ शव पड़ा था।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि घर के आसपास कुछ शराबियों का जमावड़ा लगता था। दाजो देवी अक्सर इसका विरोध करती थीं। उनका कहना है कि इसी विरोध के कारण शराबियों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। ग्रामीणों का भी कहना है कि इलाके में लंबे समय से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हुई थीं, लेकिन इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।


घटना के बाद गांव में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की गई होती तो शायद यह घटना नहीं होती।


इस संबंध में जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया है, बल्कि पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। ग्रामीणों को अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है, ताकि मृतका को न्याय मिल सके और इलाके में कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।