ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

शामियाना में पूर्व मुखिया के पति ने की 6 राउंड फायरिंग, डांसर के साथ ठुमका लगाते वीडियो वायरल

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले में तमंचे पर डिस्को का मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में पूर्व मुखिया के पति ने पडोसी के शादी में जमकर फायरिंग की और डांसर के साथ ठुमके भी लगा

शामियाना में पूर्व मुखिया के पति ने की 6 राउंड फायरिंग, डांसर के साथ ठुमका लगाते वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले में तमंचे पर डिस्को का मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में पूर्व मुखिया के पति ने पडोसी के शादी में जमकर फायरिंग की और डांसर के साथ ठुमके भी लगाये. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पूर्व मुखिया के पति फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. शादी समारोह में भोजपुरी गीत ‘ भाग जाई बाहुबली’ बज रहा है, जिसमे पूर्व मुखिया के पति 6 राउंड में गोली चलाता है, जिसके बाद शामियाने में छेद भी हो जाता है.


मामला अलौली थाना के बहादुरपुर पिकेट इलाके का बताया जा रहा है. वहीं गोली चलाने वाले शख्स की पहचान पूर्व मुखिया के पति दिनेश यादव के रूप में की जा रही है. जब स्टेज पर फायरिंग होने लगता है तब डांसर बन्दुक की आवाज सुनकर सहमी नज़र आ रही है. इस दौरान एक बच्चा वीडियो बनाते नज़र आ रहा है. 


दिनेश यादव जो पूर्व मुखिया बुधनी देवी के पति बताये जा रहे हैं,जो हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं. इसके पहले उनका शराब पीते हुए वीडियो सामने आया था. कहा जा रहा है कि जब सारी घटना हो रही थी तब वर्तमान मुखिया उपस्थित थे. इसके बावजूद भी दिनेश यादव के खिलाफ कोई कार्यवाई नही की गई. बहादुरपुर के थाना प्रभारी रोबिन दास ने बताया कि पूर्व मुखिया के पति का फायरिंग वाला वीडियो मिला है. मामले की जांच की जा रही है.