ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

शादी के दो दिन बाद प्रेमी ने घर से निकाला, बेटे को साथ लेकर दर-दर भटक रही दो दिन की दुल्हन

AURANGABAD: औरंगाबाद की फेसर थाना पुलिस ने तीन महीने पहले धोखा देने वाले प्रेमी के साथ उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद की पूनम की शादी थाने के पास स्थित सूर्य मंदिर में करवायी थी और

शादी के दो दिन बाद प्रेमी ने घर से निकाला, बेटे को साथ लेकर दर-दर भटक रही दो दिन की दुल्हन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद की फेसर थाना पुलिस ने तीन महीने पहले धोखा देने वाले प्रेमी के साथ उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद की पूनम की शादी थाने के पास स्थित सूर्य मंदिर में करवायी थी और इस दौरान पुलिस ने खूब वाहवाही बटोरी लेकिन उसी प्रेमी ने एक बार फिर धोखा दिया है। शादी के दो दिन बाद ही प्रेमी ने प्रेमिका को घर से निकाल दिया। अब पीड़िता गोद में बच्चे को लेकर न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है। 


पीड़िता पूनम ने बताया कि शादी के बाद प्रेमी उसे अपने गांव करसांव ले गया। मात्र दो दिन तक गांव में अपने घर में ठीक से रखा। फिर घर के सामने ही झोपड़ी बनाकर उसमें रख दिया। बाद में उसने झोपड़ी में आग लगा दी और उसे वहां से भगा दिया। अब उसके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। वह अपने बच्चों के साथ कभी गांव के मंदिर में तो कभी फेसर स्टेशन पर रह रही है। 


लोगों से भीख मांग कर वह अपना जीवन यापन कर रही है। अब फेसर थाना जाकर न्याय की गुहार लगाना उसकी रोजमर्रा बन गयी है लेकिन पुलिस उसकी एक नहीं सुन रही है। ऐसे में वह न्याय की आस में छोटे बच्चों को साथ लिए तपती गर्मी में दर-दर भटक रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का अपनी भाभी से चक्कर है। 


इसी कारण उसने उसे झोपड़ी में लाकर छोड़ दिया और बाद में झोपड़ी में आग लगाकर बेघर कर दिया। गौरतलब है कि मनीष कुमार दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इसी दौरान वही काम करने वाली फरूखाबाद की पूनम से उसे प्यार हो गया। दोनों के बीच पांच साल तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा।


 इस दौरान पुनम ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी पीड़िता को शादी का झांसा देता रहा। एक दिन वह चुपके से भागकर अपने गांव चला आया। प्रेमी के गांव भाग जाने के बाद प्रेमिका भी उसे खोजती गांव चली आई। गांव आने पर मनीष ने शादी से इनकार कर दिया। 


शादी से मना करने के बाद पीड़िता फेसर थाना पहुंच गयी जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मनीष और उसके परिजनों को थाने पर बुलाया। आपसी सहमति के बाद पुलिस ने थाने के पास स्थित सूर्य मंदिर में पुनम और मनीष की शादी करवायी गयी। शादी के दो दिन बाद ही उसे ससुराल से भगा दिया गया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता