ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

शादी के दो दिन बाद ही उजड़ गया सुहाग, बदमाशों ने दूल्हे की हत्या कर शव को नहर में फेंका

GAYA: गया में शादी के एक दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी से महज दो दिन बाद ही दूल्हे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर दूल्हे को

शादी के दो दिन बाद ही उजड़ गया सुहाग, बदमाशों ने दूल्हे की हत्या कर शव को नहर में फेंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: गया में शादी के एक दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी से महज दो दिन बाद ही दूल्हे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर दूल्हे को मौत के घाट उतार दिया और शव को नहर के किनारे फेंक कर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह शव मिलने के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया और नई नवेली दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना गुरुआ थाना अंतर्गत लकडाही गांवकी है।


मृतक की पहचान गया के गुरुआ प्रखंड के पलुहारा पंचायत स्थित लकराही गांव निवासी अशोक यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 29 मई को ही अशोक की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद 30 मई को बारात औरंगाबाद से वापस लकराही गांव लौट आई थी। शादी वाले घर में उत्साह का माहौल था। अभी नाते रिश्तेदार धर में ही मौजूद थे, इसी बीच दुखद घटना हो गई।


31 मई की रात दूल्हा अशोक यादव किसी दोस्त का फोन आने के बाद घर से यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगा लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। रातभर परिजन अशोक को संभावित जगहों पर तलाश करते रहे। उधर, नई नवेली दुल्हन पति के आने की राह देख रही थी लेकिन अशोक वापस नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह परिजन अशोक को तलाश कर ही रहे थे कि उसका शव नहर के पास मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। 


शादी के महज दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत से नई नवेली दुल्हन के साथ साथ पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के सिर और हाथ पर टांगी से वार के गहरे निशान मिले हैं। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।