ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

शादी का झांसा देकर MBBS स्टूडेंट के साथ सरकारी डॉक्टर ने किया यौन शोषण, अस्पताल से घसीटकर ले गयी पुलिस

GAYA: शादी का झांसा देकर एक सरकारी डॉक्टर ने दो वर्षों तक एमबीबीएस स्टूडेंट के साथ यौन शोषण किया। उसकी जिस्म से खेलता रहा लेकिन जब लड़की ने शादी की बात कही तो मुकर गया और बातच

शादी का झांसा देकर MBBS स्टूडेंट के साथ सरकारी डॉक्टर ने किया यौन शोषण, अस्पताल से घसीटकर ले गयी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: शादी का झांसा देकर एक सरकारी डॉक्टर ने दो वर्षों तक एमबीबीएस स्टूडेंट के साथ यौन शोषण किया। उसकी जिस्म से खेलता रहा लेकिन जब लड़की ने शादी की बात कही तो मुकर गया और बातचीत करना भी बंद कर दिया। वह अचानक लड़की की जिन्दगी से दूर हो गया। लड़की से कही शादी ना करना पड़े यह सोच उसने मुजफ्फरपुर से अपना ट्रांसफर गया करवा लिया। 


उधर एमबीबीएस छात्रा ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में दर्ज करा दिया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई मुजफ्फरपुर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए मुजफ्फरपुर से गया पहुंच गयी। गया  अस्पताल से घसीटते हुए उसे थाने ले गयी। बताया जाता है कि आरोपी डॉक्टर अतुल शेखर दो साल पहले मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में तैनात थे। जहां की एमबीबीएस छात्रा को उसने अपने झांसे में ले लिया। प्यार का नाटक कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन जब लड़की ने शादी की बात कही तो वह गया भाग गया। 


लड़की की उम्र 25 साल है जो मेडिकल स्टूडेंट और डॉक्टर की उम्र 32 साल है जिस पर यह गंभीर आरोप एमबीबीएस की छात्रा ने लगाया है। डॉक्टर अभी गया के मगध मेडिकल कॉलेज के शिशु विभाग में तैनात है। मुजफ्फरपुर से गया आने के बाद उसने लड़की से बात तक करना बंद कर दिया। उससे सारा रिश्ता खत्म कर लिया। लड़की को जब पता चला कि उसके साथ डॉक्टर ने धोखा दिया है तो उसने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। 


थाने में मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गयी। मुजफ्फरपुर पुलिस गया के मगध मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां आरोपी डॉक्टर को दबोचा गया। मुजफ्फरपुर को देख आरोपी डॉक्टर अतुल शेखर अस्पताल के अधीक्षक के चैम्बर में घुस गया और दो घंटे तक वही बैठा रहा। चैम्बर के बाहर पुलिस उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रही है। लेकिन दो घंटे से अधिक हो गया लेकिन वह चैम्बर से बाहर नहीं निकला। 


लेकिन तभी अस्पताल के अधीक्षक चैम्बर से बाहर निकल गये। उनके बाहर निकलते ही पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को चैम्बर से निकालने की पुलिस ने कोशिश की लेकिन वो बाहर निकलने को तैयार नहीं था। जिसके बाद डॉक्टर को घसीटकर बाहर निकाला गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में हाई वोल्ट ड्रामा होता रहा। मुजफ्फरपुर पुलिस ने लोकल पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर को पुलिस अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।





शादी का झांसा देकर MBBS स्टूडेंट के साथ सरकारी डॉक्टर ने किया यौन शोषण, अस्पताल से घसीटकर ले गयी पुलिस