Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, इस दिन अदालत में हाजिर होने का आदेश समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Cancer causing food: रोज़मर्रा का ये खाना बन रहा है कैंसर मरीजों की मौत की वजह ,रिसर्च में खुलासा! Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत
SIWAN: खबर सीवान की है, जहां उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो दिन पहले सिपाही देश दीपक की हत्या मामले में कानपुर की पुलिस ने सीवान के बसंतपुर पुलिस की मदद से भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सिवान की युवती से देश दीपक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने युवती ने शादी का वादा किया था। लेकिन बीते 22 अप्रैल को उसने किसी और से शादी कर ली। जिससे नाराज युवती ने उसकी हत्या करदी।
दो दिन पहले हुई थी यूपी के सिपाही की हत्या
बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की हत्या प्रेम प्रसंग मामले में की गई है। पुलिस ने छानबीन की तो आरोपितों का लोकेशन सीवान जिले के खोड़ीपाकर में मिला। जिसके बाद बिल्हौर थाने के एसआइ मंसूर अहमद बसंतपुर थाने आए। यहां की पुलिस की सहायता से दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। आरोप है कि सिपाही देश दीपक की बेरहमी से हत्या कर दोनों भाग आए थे। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की तो सच सामने आया।
शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध
जानकारी के अनुसार, देश दीपक बिल्हौर थाने के पास ही किराये के मकान में रहता था। उसके साथ एक और कांस्टेबल रहता था। बुधवार को गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की छह टीमों को तैनात किया गया है। पता चला कि सिवान की एक लड़की अपने स्वजन के साथ बिल्हौर आई थी। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान घटना से कनेक्शन जोड़ा तो दोनों भाई-बहन के तार जुड़ते चले गए।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
बताया जाता है कि देश दीपक की दोस्ती फेसबुक पर सीवान की रहने वाली युवती से हुई। इसके बाद वह युवती कई बार कानपुर आई। वह सिपाही के कमरे में रहती थी। शादी के नाम पर संबंध बनता रहा, लेकिन जब शादी की बात आई तो देश दीपक ने शादी से इंकार कर किसी और से शादी कर ली। जिसके बाद सीवान की युवती ने उससे बदला लेने की ठान ली। वह सिपाही की शादी के बाद भी एक बार बिल्हौर गई, लेकिन तब वह छुट्टी पर था इस कारण उसकी जान बच गई। लेकिन इस बार पूरी तैैयारी के साथ भाई-बहन गए और हत्या को अंजाम दिया।