ब्रेकिंग
कपड़ा सिलाई करने वाले की बेटी बनी जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी, शगुफ्ता फिरदौस ने बढ़ाया पूर्वी चंपारण का मानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाईकोर्ट में PIL दायर, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगपंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहर‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादवभरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, 24 जून की पंचायत में शामिल होने की अपील कपड़ा सिलाई करने वाले की बेटी बनी जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी, शगुफ्ता फिरदौस ने बढ़ाया पूर्वी चंपारण का मानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाईकोर्ट में PIL दायर, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगपंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहर‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादवभरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, 24 जून की पंचायत में शामिल होने की अपील

सर्विस से नाराज कस्टमर ने OLA के शोरूम में लगा दी आग, 20 दिन पहले ही खरीदी थी इलेक्ट्रिक स्कूटी, बार-बार बिगड़ने से हो चुका था परेशान

DESK: एक शख्स ने 20 दिन पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। जब से स्कूटी घर लाया तब से वो परेशान ही रहने लगा। जब भी वो घर से बाहर निकलता स्कूटी खराब हो जाता था। वो इसकी शिकायत

सर्विस से नाराज कस्टमर ने OLA के शोरूम में लगा दी आग, 20 दिन पहले ही खरीदी थी इलेक्ट्रिक स्कूटी, बार-बार बिगड़ने से हो चुका था परेशान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एक शख्स ने 20 दिन पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। जब से स्कूटी घर लाया तब से वो परेशान ही रहने लगा। जब भी वो घर से बाहर निकलता स्कूटी खराब हो जाता था। वो इसकी शिकायत कंपनी के कस्टमर केयर और शोरूम में करके थक चुका था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बात से गुस्सा होकर उसने ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में आग लगा दी। 


ओला ई स्कूटर की सर्विस से नाराज होकर उसने पूरे शोरूम को आग के हवाले कर दिया। घटना कर्नाटक के कलबुर्गी शहर की है। शोरुम में आग लगाने वाले शख्स की पहचान मोहम्मद नदीम के रूप में हुई है। उसने 20 दिन पहले ही एक लाख 40 हजार में इसे खरीदा था। घर ले जाने के बाद से ही इसमें रोजाना कुछ ना कुछ समस्या आने लगी। कई बार उसने शोरूम में इसकी शिकायत की। शोरूम वाले ने कहा कि ओला के कस्टमर केयर से बात कीजिये। 


वहां भी उसने फोन लगाया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला और ना ही उसकी समस्या का समाधान ही किया गया। आज जब वो फिर शोरूम में गया तब वहां उसकी ग्राहक सेवा अधिकारियों से कहासुनी हो गयी। उसकी बातें कोई सुनने को तैयार नहीं था जिसके बाद उसने पेट्रोल छिड़कर पूरे शोरूम को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में शोरूम में खड़ी छह इलेक्ट्रिक गाड़िया और कंप्यूटर जकर खाक हो गया। करीब 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 


बताया जाता है कि आग लगाने वाला  नदीम पेशे से मैकेनिक है। जब से उसने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदी तब से वो परेशान रह रहा था। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही पुलिस ने शोरूम में आग लगाने वाले नदीम को गिरफ्तार कर लिया है उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है। 

टैग्स