ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Jammu Kashmir Doda accident: जम्मू-कश्मीर डोडा हादसे में बिहार के लाल हरे राम कुंवर शहीद, वीरगति को प्राप्त हुए सेना के 10 जवान

Jammu Kashmir Doda accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में बिहार के भोजपुर निवासी भारतीय सेना के जवान हरे राम कुंवर शहीद हो गए। उनकी शहादत से पूरे जिले में शोक की लहर है।

Jammu Kashmir Doda accident
शहादत को सलाम
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jammu Kashmir Doda accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में देश सेवा करते हुए भोजपुर जिले के वीर सपूत हरे राम कुंवर शहीद हो गए। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर शहर तक लोग गमगीन हैं और हर आंख नम हो गई है। 


शहीद हरे राम कुंवर बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नथमलपुर गांव के निवासी थे। वे स्वर्गीय इंद्रजीत कुंवर के छोटे पुत्र थे और भारतीय सेना में तैनात रहकर मातृभूमि की सेवा कर रहे थे। डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में उन्होंने वीरगति प्राप्त की। 


शहादत की खबर मिलते ही नथमलपुर गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। 


शहीद हरे राम कुंवर की शहादत पर जिलेवासियों को गर्व है। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता