ब्रेकिंग
Bihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!

Seohar News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, पैर फिसला और चली गई जान

SEOHAR: शिवहर में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। इस घटना के बाद मृतक के परिजन

Seohar News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, पैर फिसला और चली गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 


दरअसल, घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के गढ़वा की है। युवक की पहचान बसंत जगजीवन गढ़वा टोला निवासी दीनदार सहनी के बेटे सुमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुमन शौच के लिए तालाब की तरफ गया था।


शौच से लौटने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और तालाब में उसे तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को तालाब में तलाश रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि शिवहर में लगातार हुई पांच दिन के बारिश में सभी नदी और तालाब का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा