ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

SUPAUL: सुपौल की त्रिवेणीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को बरामद किया है। जिसमें भारी मात्रा में नेपाली शराब मि

स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल की त्रिवेणीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को बरामद किया है। जिसमें भारी मात्रा में नेपाली शराब मिला है। वही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जबकि स्कॉर्पियों का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सात शराब तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार 6 शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। 


त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अहले सुबह छापेमारी की गयी थी। गगजहर वार्ड संख्या-02 से एक स्कोर्पियो को जब्त किया गया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR-43P-2792 है। पकड़े गये स्कोर्पियो में से 34 प्लास्टिक के बोरी में दिलवाले सोफी नेपाली देसी शराब बरामद किया गया। 


300 ml के देसी शराब की 3006 बोतल बरामद किया गया जो 901.8 लीटर है। वही 2 मोबाईल भी जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान स्कोर्पियो का ड्राइवर और उसमें सवार एक अन्य तस्कर भागने में कामयाब रहा लेकिन मुख्य तस्कर को पुलिस ने धड़ दबोचा।


 गिरफ्तार तस्कर अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के मृदोल वार्ड नम्बर 11 का रहने वाला राजेश कुमार यादव है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी है। इस मामले में त्रिवेणीगंज थाने में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरार 6 शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता