ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

सत्ता से खत्म हो गई हेमंत और रघुवर की दूरियां, बड़ा दिल दिखाते हुए वापस लेंगे केस

RANCHI: हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बनने वाले हैं. जैसे ही उनको यह जिम्मेवारी मिली हैं उनका व्यवहार भी अब बदलता हुआ नजर आ रहा है. जिन भाजपा नेताओं पर वह आक्रमक रहते थे अब उनके

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बनने वाले हैं. जैसे ही उनको यह जिम्मेवारी मिली हैं उनका व्यवहार भी अब बदलता हुआ नजर आ रहा है. जिन भाजपा नेताओं पर वह आक्रमक रहते थे अब उनके प्रति उनका रवैया बदला-बदला सा नजर आ रहा है. यह सब सत्ता से हेमंत सोरेन और रघुवर दास की दूरियां खत्म हुई हैं.

केस लेंगे वापस

हेमंत सोरेन ने जातिसूचक गाली देने को लेकर दुमका में रघुवर दास के खिलाफ केस दर्ज कराया था. लेकिन आज कहा कि हम इस मामले को आगे नहीं ले जाएंगे. लड़ाई-झगड़ा से केवल नुकसान ही होता है. हम लोग द्वेश भाव से काम नहीं करते हैं. हम लोग सकारात्मकसोच के साथ चलते हैं और काम करते हैं. चुनाव के दौरान जो हुआ, वो समय खत्म हो गया. अब राज्य को दिशा देने का वक्त आ गया है.

पीएम और शाह को भी लेकर बदला रवैया

चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी हेमंत सोरेन निशाना साधते थे, लेकिन जीत मिलने के बाद उनके उनका रवैया बदल गया हैं. बुधवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा था कि भले ही चुनावी मैदान में बीजेपी के नेता आमने सामने और एक दूसरे के खिलाफ प्रचार कर रहे थे, लेकिन मैंने कभी उनके प्रति  गलत नजरियां नहीं रहा. पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मैं सम्मान करता हूं. दोनों को मैं शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता देंगे.

19 दिसंबर को दर्ज कराया था केस

19 दिसंबर को हेमंत ने आरोप लगाया था कि 18 दिसंबर को जामताड़ा के मिहिजाम में सभा को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने उन्हें जाति सूचक गाली दी थी. एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने भी बताया  था कि सीएम के खिलाफ आवेदन मिला है. सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. यही नहीं हेमंत ने रघुवर के खिलाफ चुनाव आयोग से भी शिकायत की थी. 

टैग्स