ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

सरकारी दफ्तर में सरेआम अधिकारी को पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने कोर्ट में किया सरेंडर

JEHANABAD: जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ गांव में जमीन सर्वे कार्यालय में पिस्टल दिखाकर अधिकारी को धमकाने वाले मुख्य आरोपी बाड़ू यादव को जहानाबाद पुलिस की टीम ने

सरकारी दफ्तर में सरेआम अधिकारी को पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने कोर्ट में किया सरेंडर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ गांव में जमीन सर्वे कार्यालय में पिस्टल दिखाकर अधिकारी को धमकाने वाले मुख्य आरोपी बाड़ू यादव को जहानाबाद पुलिस की टीम ने पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र से हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले शकुराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ गांव में जमीन सर्वे का कार्यालय में दिनदहाड़े कुछ लोग पहुंचे थे और जमीन सर्वे कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी थी। जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी थी। 


मामले की गंभीरता को लेते हुए जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम का गठन किया। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई। इस दौरान मुख्य आरोपी बाड़ू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि  दूसरे आरोपी पप्पू यादव ने पुलिसिया दबिश को देखते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 


एसपी दीपक रंजन ने बताया कि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें यह देखने को मिला कि अपने कुछ साथियों के साथ बाड़ू यादव जमीन सर्वे कार्यालय में पिस्टल लेकर पहुंचा था और अधिकारी को धमकी दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बाड़ू यादव को गिरफ्तार किया। वही पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पप्पू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस बाड्र यादव को जेल भेज दिया है। 


बताया जाता है कि जमीन का सर्वे करने वाले सरकारी कार्यालय में सकुराबाद थाना क्षेत्र के खैरूचक गांव निवासी युवक ने सरेआम पिस्टल तानकर वहां काम करने वाले कर्मियों और अधिकारी को हैरान कर दिया था। पिस्टल तानने के बाद कानूनगो कार्यालय में अफ़रा-तफरी मच गयी थी। अधिकारी पर पिस्टल ताने व्यक्ति को महिला कर्मियों ने कहा कि ये आप लोग क्या कर रहे हैं? लेकिन बदमाश किसी की सुनने को तैयार नहीं था। उनमें से एक कर्मचारियों  और अधिकारी के साथ मारपीट करने लगा। 

सरकारी दफ्तर में सरेआम अधिकारी को पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने कोर्ट में किया सरेंडर



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता