ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

घर से लापता महिला का शव नदी से मिला, चेहरे पर चोट के निशान; परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में तिलावे नदी से 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क जाम किया और जमीन विवाद को कारण बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मनिया स्थित तिलावे नदी से गुरुवार को 45 वर्षीय महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी मीना देवी के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनवर्षा-महेशखुट सड़क को जाम कर निष्पक्ष जांच की मांग की।


परिजनों के अनुसार, मीना देवी बुधवार शाम करीब 4 बजे से लापता थीं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह तिलावे नदी से एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान मीना देवी के रूप में हुई।


घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका की दोनों बेटियां, गुड्डी कुमारी और करुणा कुमारी, सदमे में हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर मामले में हत्या की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के कारण मीना देवी की हत्या की गई है।


सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी तथा सोनवर्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और जांच शुरू कर दी।


पुलिस के अनुसार, मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। यह हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत है, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता