ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

कटिहार में खेत से युवक का शव बरामद, हत्या कर शव छिपाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में खेत से 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के मलहरिया पंचायत स्थित कठोटिया बहियार में गुरुवार अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को छिपाने का प्रयास किया। मृतक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के मलहरिया पंचायत वार्ड संख्या-2 निवासी 26 वर्षीय मिथुन कुमार, पिता अर्जुन मंडल के रूप में हुई है।


परिजनों ने बताया कि मिथुन कुमार बुधवार की शाम अपने खेत में लगी पटवा फसल में पानी पटाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव खेत के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को छिपाने की कोशिश की।


घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई अंकित कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कटिहार भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि हत्या के कारणों और अपराधियों तक पहुंचा जा सके।


इधर, कोढ़ा सर्किल के एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर मामले की विस्तृत जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


मृतक अपने पीछे पत्नी पिंकी देवी, पुत्र ऋषभ कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गया है। बताया जाता है कि वह लीज पर करीब दो बीघा जमीन लेकर खेती-बाड़ी करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

टैग्स