ब्रेकिंग
अफसर बनकर रची लूट की साजिश, 40.50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद‘रामराज की बात करने वालों ने रामधन लूटा’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जातीय जनगणना पर दिया जोरनहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डूबे, दो की मौत; एक की हालत गंभीरबिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंबेजुबान से रूह का रिश्ता! बकरी ‘कटोरी’ की मौत पर मालिक ने छपवाए शोक कार्ड, 1000 लोगों को कराया 13वीं का भोजअफसर बनकर रची लूट की साजिश, 40.50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद‘रामराज की बात करने वालों ने रामधन लूटा’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जातीय जनगणना पर दिया जोरनहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डूबे, दो की मौत; एक की हालत गंभीरबिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंबेजुबान से रूह का रिश्ता! बकरी ‘कटोरी’ की मौत पर मालिक ने छपवाए शोक कार्ड, 1000 लोगों को कराया 13वीं का भोज

20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्ट

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने करीब 20 साल बाद पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली कर दिया। नोटिस के बाद अब वह अपने परिवार के साथ कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में शिफ्ट हो गई हैं।

बिहार न्यूज
राबड़ी ने खाली किया सरकारी बंगला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लंबे समय से राजनीतिक चर्चा का केंद्र रहे 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने खाली कर दिया। करीब 20 वर्षों तक इस आवास में रहने के बाद अब वह अपने परिवार के साथ पटना के कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में शिफ्ट हो गई हैं।


दरअसल, 22 जून को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया था। नोटिस के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई थी। आखिरकार निर्धारित प्रक्रिया के तहत बंगला खाली कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अब कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में रहेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी और बच्चे पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं।


राबड़ी देवी को वर्ष 2006 में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद 10 सर्कुलर रोड का यह सरकारी आवास आवंटित किया गया था। पिछले दो दशकों में यह बंगला बिहार की राजनीति का अहम केंद्र बना रहा। इसी आवास से राजद ने कई महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसले लिए और परिवार ने कई बड़े राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे।


इसी बंगले में रहते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच यह सरकारी आवास लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।


बंगला खाली कराने को लेकर विपक्ष ने सम्राट सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया था, जबकि सरकार का कहना था कि यह प्रक्रिया नियमानुसार की गई है। अब राबड़ी देवी और उनका परिवार नए आवास में शिफ्ट हो चुका है।

पटना से प्रेम की रिपोर्ट

टैग्स