ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

कटिहार के मनिहारी में दिनदहाड़े लूट, बंदूक की नोक पर कंपनी के कर्मचारी को अपराधियों ने बनाया निशाना

कटिहार के मनिहारी में नवाबगंज आईटीआई के पास हथियारबंद बदमाशों ने कंपनी कर्मी से दिनदहाड़े 50 से 60 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित नवाबगंज आईटीआई के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक कंपनी कर्मी को बंदूक की नोक पर रोककर उसके पास मौजूद नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी के कर्मी सोनू कुमार बोलिया क्षेत्र से ग्राहकों के बीच कलेक्शन कर मनिहारी लौट रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज आईटीआई के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनके पास मौजूद करीब 50 से 60 हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए।


पीड़ित सोनू कुमार ने बताया कि लूटी गई राशि कंपनी की कलेक्शन की रकम थी। घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर इस तरह की वारदात से लोगों में भय का माहौल बन गया है।


घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विनोद कुमार तथा मनिहारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मनिहारी पुलिस इस दिनदहाड़े हुई लूटकांड का खुलासा कब तक कर पाती है।