ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंबेजुबान से रूह का रिश्ता! बकरी ‘कटोरी’ की मौत पर मालिक ने छपवाए शोक कार्ड, 1000 लोगों को कराया 13वीं का भोजरेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़? पानी में बैक्टीरिया, गंदे शौचालय और सुविधाओं की कमी; CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासाकौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताबिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंबेजुबान से रूह का रिश्ता! बकरी ‘कटोरी’ की मौत पर मालिक ने छपवाए शोक कार्ड, 1000 लोगों को कराया 13वीं का भोजरेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़? पानी में बैक्टीरिया, गंदे शौचालय और सुविधाओं की कमी; CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासाकौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यता

कर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुख

Bihar News: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पत्थर खदान हादसे में बिहार के 7 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार की सुबह एक पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान में खुदाई के दौरान चट्टान का विशाल हिस्सा गिर गया। इस हादसे में बिहार के सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “बेंगलूरु के दक्षिण तालुक स्थित मदापट्टना की पत्थर खदान में हुए भीषण हादसे में बिहार के प्रवासी श्रमिक भाइयों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं।”


जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदपट्टना स्थित एक पत्थर की खदान में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उस समय खदान में करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बड़ी चट्टान टूटकर मजदूरों पर गिर गई।


बताया जा रहा है कि एक दिन पहले खदान में ब्लास्टिंग की गई थी। हादसे के समय मजदूर जमीन से करीब 40 फीट नीचे खुदाई का काम कर रहे थे। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि चट्टान का गिरना ब्लास्टिंग से जुड़ा था या किसी अन्य कारण से हुआ।


मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतक बिहार के प्रवासी मजदूर हैं, जबकि कुछ घायल मजदूर कर्नाटक के निवासी हैं। पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से पहले किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं मिली थी। इस दुखद घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता