ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

पटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत

Patna News: पटना के भदौर थाना क्षेत्र के ललपुरा गांव में वज्रपात (ठनका) गिरने से खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार में पिछले कुछ समय से रूठा मानसून फिर से सक्रिया हो रहा है। मानसून के सक्रिय होने के बाद बिहार के विभिन्न जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका हैं। बारिश के दौरान वज्रपात की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा घटना पटना के बाढ़ से सामने आई है। 


पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र के ललपुरा गांव में वज्रपात (ठनका) की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान भूपत महतो और सीताराम महतो के रूप में की गई है।


जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक बारिश के दौरान ठनका गिर गया और वे उसकी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में खेत में पहुंच गए। 


वहीं हादसे की खबर परिजनों तक पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद भदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग और आईएमडी ने राज्य के लोगों को बारिश के दौरान सचेत रहने की सलाह दी है और कहा है कि बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलें, बारिश खत्म होने का इंतजार करें। बारिश ते दौरान आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता