ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में दर्जनों शस्त्र धारकों के लाइसेंस निलंबित, कुख्यातों के लिए विशेष फरमान जारी Indian Railways Rule: अगर आप भी करते हैं ट्रेन में यह काम, तो हो जाए सावधान; अब यात्रियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव 2025: NDA सीट बंटवारा लगभग तय, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज; इस दिन आ सकता है कैंडिडेट के नाम का लिस्ट Bihar Crime News: भूमि विवाद में हिंसक झड़प, फायरिंग में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को लगी गोली; हालत गंभीर Land for Job Case : लैंड फॉर जॉब केस में आएगा बड़ा फैसला, लालू-राबड़ी-तेजस्वी दिल्ली रवाना; बिहार चुनाव से पहले बढ़ेगी RJD परिवार की टेंशन Bihar Election 2025 : Bihar Election 2025: दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, तेजस्वी यादव-राहुल गांधी की मुलाकात से तय हो सकता है सीट शेयरिंग फॉर्मूला Bihar News: दिसंबर तक बिहार से इन राज्यों के लिए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, लिस्ट जारी.. UPI New Rule: UPI में बड़ा बदलाव, इस दिन से मिलेगा नया फिचर, अब ऑटोपेमेंट्स और बिल्स को ऐसे मैनेज करना होगा आसान Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में दिखेगा नया रंग,दो बाहुबलियों की लड़ाई में किसे चुनेगी जनता; एक ही कास्ट पर दोनों की पकड़ Bihar Election 2025: राजधानी के आसमान में छाया चुनावी रंग, रोजाना उड़ेंगे 17 हेलीकॉप्टर, तैयारियों में जुटी एयरपोर्ट अथॉरिटी

सारण हिंसा केस: दो आरोपियों को SIT ने दबोचा, अब तक 5 अभियुक्त गिरफ्तार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 07 Feb 2023 08:25:26 PM IST

सारण हिंसा केस: दो आरोपियों को SIT ने दबोचा, अब तक 5 अभियुक्त गिरफ्तार

- फ़ोटो

SARAN:सारण हिंसा मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसे लेकर एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। आज टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने के जुर्म में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


मांझी थाना कांड संख्या 38/23 हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सारण के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के ही रहने वाले हैं। एक धर्मनाथ यादव का बेटा छठू यादव है जबकि दूसरा शिवप्रसंग यादव  का बेटा दिनेश यादव है। अब तक इस मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फरार आरोपियों के खिलाफ अब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाने वाली है। 


जबकि सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने के आरोप में कुल 2 लोगों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों सारण के कोपा थाना क्षेत्र स्थित रेवाड़ी के मठिया के रहने वाले हैं। एक की पहचान धर्मात्मा राय के बेटे राजन कुमार और दूसरे की कलेश्वर राय के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाए जाने के मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वही एकमा थाना अंतर्गत धारा 144 का उल्लंघन करने एवं जातीय उपद्रव फैलाने का प्रयास करने के मामले में एकमा थाना  कांड संख्या 47/23 दर्ज कर कांड के आरोपी रामनाथ यादव के बेटे हरेराम यादव को गिरफ्तार किया गया है। जो सारण के मांझी थाना क्षेत्र के सालिमपट्टी का रहने वाला है।


गौरतलब है कि सारण के मांझी थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर गांव में तीन युवकों की पिटाई की गयी थी।पिटाई के दौरान एक की मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बीते रविवार को जमकर हंगामा मचाया और आगजनी की। इस दौरान  कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। मुखिया के घर पर भी आगजनी की गयी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थी। जिसे देखते हुए सरकार ने सोशल साइट्स को 8 फरवरी तक बंद कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।