ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

शराबबंदी को और सख्ती से किया जाएगा लागू, आईपीएस अधिकारियों को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी

PATNA: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार सख्त है। यही कारण है कि आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अब हर रेंज के अधिकारी शराबबंदी पर नजर रखेंगे। एडीजी जितेंद्र क

शराबबंदी को और सख्ती से किया जाएगा लागू, आईपीएस अधिकारियों को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार सख्त है। यही कारण है कि आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अब हर रेंज के अधिकारी शराबबंदी पर नजर रखेंगे। एडीजी जितेंद्र कुमार को पटना सेंट्रल की जिम्मेदारी दी गयी है। वही सुनील खोपड़े को शाहाबाद का प्रभार सौंपा गया है। निर्मल कुमार आजाद को मगध क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है। 



अब शराबबंदी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी जाएगी। आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है। हर रेंज के अधिकारी शराबबंदी पर नजर रखेंगे। कमल किशोर को पूर्णिया क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। वहीं अनिल किशोर बेगूसराय जिले का मॉनिटिरिंग करेंगे। पारसनाथ को मुंगेर का प्रभार और राकेश अनुपम को पूर्णिया-भागलपुर रेंज का प्रभार सौंपा गया है. 


वही एम आर नायक को कोसी रेंज की जिम्मेदारी और बच्चू सिंह मीणा को मिथिला रेंज का प्रभार सौंपा गया है। इन अधिकारियों शराबंदी को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी दी गयी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी की समीक्षा की थी। जिसके बाद से शराबबंदी को और कड़ाई से बिहार में लागू किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आईपीएस अधिकारियों को भी इस काम में लगाया गया है। शराबबंदी को लेकर सरकारी कितनी सख्त है यह साफ दिख रहा है।