ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

JAMUI NEWS: शराब पीकर घर में हंगामा करना वकील साहब को पड़ गया महंगा, भांजे ने भिजवाया मामा को जेल

JAMUI: जमुई में एक भांजे ने पेशे से अधिवक्ता अपने मामा को जेल भिजवा दिया। दरअसल शराब पीकर मामला हंगामा कर रहा था तभी भांजे ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुं

JAMUI NEWS: शराब पीकर घर में हंगामा करना वकील साहब को पड़ गया महंगा, भांजे ने भिजवाया मामा को जेल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एक भांजे ने पेशे से अधिवक्ता अपने मामा को जेल भिजवा दिया। दरअसल शराब पीकर मामला हंगामा कर रहा था तभी भांजे ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। थाने पर जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तब शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 


मामला जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव का है जहां शराब पीकर घर में हंगामा करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। अधिवक्ता रमण पांडेय को घर में हंगामा करते देख उनके भांजे अनुराग पांडेय ने पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वकील रमण पांडेय को हिरासत में लेकर थाने पर ले गयी। 


बताया जाता है कि शराब के नशे में वो अपने भांजे से उलझ गये थे। जिसके बाद भांजे ने पुलिस को सूचना दी की वकील साहब शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रमण पांडेय को हिरासत में लिया।  जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बताया जाता है कि रमण पांडेय जमुई कोर्ट में अधिवक्ता हैं। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि युवक के भांजे की शिकायत पर उसके मामा को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

JAMUI NEWS: शराब पीकर घर में हंगामा करना वकील साहब को पड़ गया महंगा, भांजे ने भिजवाया मामा को जेल

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता