ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

जहरीले पानी का मामला संसद में गूंजा, रामविलास पासवान ने राजनीति से बाज आने को कहा

DELHI : दिल्ली में जहरीले पानी का मुद्दा आज लोकसभा में जमकर गूंजा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस मामले को लोकसभा के शून्यकाल में उठाया और सरकार से मांग दिल्ली में पीने का साफ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में जहरीले पानी का मुद्दा आज लोकसभा में जमकर गूंजा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस मामले को लोकसभा के शून्यकाल में उठाया और सरकार से मांग दिल्ली में पीने का साफ पानी मुहैया कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में पीने का पानी जहर बन चुका है और इसे कैसे ठीक किया जाए इस पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। 


शून्यकाल में इस मुद्दे के उठने के बाद केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं करना चाहते। सरकार का मकसद लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया कराना है और हमने शुरुआती दौर में राजधानी दिल्ली सहित सभी राज्यों की राजधानी में वाटर सैंपल लेकर इसका टेस्ट कराया है।


रामविलास पासवान ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में दूषित पानी को लेकर राजनीति ना करे। अगर दिल्ली सरकार को हमारे द्वारा कराए गए लैब टेस्ट पर भरोसा नहीं तो केजरीवाल खुद बताएं कि टेस्ट कहां से कराया जाए। पासवान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जिस लैब से कहें उनके विभाग के पानी का टेस्ट कराने को तैयार हैं।

टैग्स