Hindi News / news / समस्तीपुर में हुआ राजपूतों का जुटान, महाराणा प्रताप पुण्यतिथि समारोह में जमकर होगी...

समस्तीपुर में हुआ राजपूतों का जुटान, महाराणा प्रताप पुण्यतिथि समारोह में जमकर होगी भागीदारी

1st Bihar Published by: Updated Dec 23, 2019, 6:16:20 PM

समस्तीपुर में हुआ राजपूतों का जुटान, महाराणा प्रताप पुण्यतिथि समारोह में जमकर होगी भागीदारी

- फ़ोटो

SAMASTIPUR:  महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को भव्य तरीके से मनाने के लिए  जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह लगातार कई जिलों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से पटना पहुंचने की अपील कर रहे हैं.

सिंह ने समस्तीपुर में सभा ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 20 जनवरी 2020 को राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पटना के मिलर उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित हैं. इसके मुख्य अतिथि सीएम नीतीश कुमार होंगे. इसके अलावे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री नीरज सिंह भी शामिल होंगे. 

सिंह ने कहा कि लोगों तक यह संदेश पहुंचाने के 8 नवंबर 2019 को चम्पारण की धरती मोतिहारी से कार्यक्रम की शुरुआत किया था और तब से लगातार बिहार भ्रमण कर रहें है. आज कार्यक्रम का यह मेरा 25वां जिला है. सिंह ने लोगों से अपील कि 20 जनवरी को पटना के कार्यक्रम में भारी संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाए.