Hindi News / news / संदेहास्पद स्थिति में मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संदेहास्पद स्थिति में मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 19, 2021, 10:10:44 AM

संदेहास्पद स्थिति में मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुधा डेयरी में मोटियागिरी मजदूर की संदेहास्पद मौत हो गई है. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के सुधा डेयरी की है. मृतक की पहचान गढ़हारा ओपी क्षेत्र के राजवाड़ा गाछी टोला वार्ड संख्या 1 निवासी उधो महतो के लगभग 25 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश महतो के रूप में की गई है.


परिजनों ने बताया कि हर दिन की तरह वह अपने घर से सुधा डेयरी काम करने निकला था, घर आने में लेट होने पर जब उसकी खोजबीन की गई तो उसके दोस्तों ने उसके बेहोश होने की बात कही. घर वालों ने बताया कि बेहोशी की अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके सहकर्मियों ने किसी तरह जहर देकर उसकी हत्या कर दी है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है.