ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

हॉस्पिटल में डॉक्टर को ठेकेदार ने पीटा, गंभीर हालत में DMCH रेफर

SUPAUL : जिले में किसनपुर PHC प्रभारी की पिटाई का मामला सामने आया है। NGO के फर्जी बिल पर हस्तांक्षर नहीं किए जाने पर संवेदक ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अखिलेश कुमा

हॉस्पिटल में डॉक्टर को ठेकेदार ने पीटा, गंभीर हालत में DMCH रेफर
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : जिले में किसनपुर PHC प्रभारी की पिटाई का मामला सामने आया है। NGO के फर्जी बिल पर हस्तांक्षर नहीं किए जाने पर संवेदक ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अखिलेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें DMCH रेफर कर दिया गया। इस घटना से अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी काफी दहशत में हैं। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


क्या है पूरा मामला
घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसनपुर PHC में आउटसोर्सिंग के काम का ठेका लेने वाले संवेदक और प्रभारी चिकित्सा प्रभारी अखिलेश कुमार के बीच फर्जी बिल पर हस्तांक्षर को लेकर बकझक शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि संवेदक ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें DMCH रेफर किया गया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी और एसडीओ ने पूरे मामले की जानकारी ली। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। वहीें एसडीएम मनीष कुमार का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ भी कहना उचित होगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की अनुसंधान में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता