1st Bihar Published by: Updated Nov 25, 2019, 7:34:22 AM
- फ़ोटो
PATNA: संविदा पर नियुक्त जेई के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने सभी विभागों के जूनियर इंजीनियर को एक समान मानेदर देने का फैसला लिया है.
बता दें कि सभी विभागों की ओर से अलग-अलग मानेदय देने के कारण जूनियर इंजीनियर की ओर से सवाल उठाए जा रहे थे, जिसके बाद सरकार ने सभी को एक समान वेतन देने का फैसला लिया है.
इसके साथ ही अनुभव के आधार पर जूनियर इंजीनियर का मानेदय भी बढ़ेगा. सरकार के नए आदेश के बाद जूनियर इंजीनियर को न्यूनतम 27 हजार और अधिकतम 36 हजार वेतन मिलेगा. वहीं सेवा संतोषप्रद होने पर संबंधित विभाग इनकी सेवा का विस्तार करता रहेगा.