ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर की आपूर्ति पदाधिकारी 50 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की दोपहर विजिलेंस की टीम ने खानपुर प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार र

समस्तीपुर की आपूर्ति पदाधिकारी 50 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 SAMASTIPUR: समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की दोपहर विजिलेंस की टीम ने खानपुर प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। पटना से समस्तीपुर पहुंची निगरानी की टीम ने सदर अनुमंडल कार्यालय में घूस लेते महिला पदाधिकारी को पकड़ा है।


बता दें कि निगरानी के डीएसपी अरूण पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है। घूसखोर महिला आपूर्ति पदाधिकारी के पकड़े जाने की खबर आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद सदर अनुमडंल कार्यालय में हड़कंप मच गया। 


निगरानी की टीम ने महिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सस्संगी को सबसे पहले गिरफ्तार किया फिर उसे अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हुए। फिलहाल यह बात निकलकर सामने नहीं आई है कि आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया किस मामले में घूस मांग रही थी। इस बात का पता पूछताछ के बाद ही चलेगा। फिलहाल निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता