ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar News : सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस पर पथराव, AC कोच के शीशे हुए चकनाचूर

SAHARSA : बिहार के अंदर पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों पर पत्थरबाजी के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में असमाजिक तत्वों ने एकबार फिर से चलती ट्रेन को अपना निशाना बनाया और

Bihar News : सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस पर पथराव,  AC कोच के शीशे हुए चकनाचूर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार के अंदर पिछले कुछ दिनों से  ट्रेनों पर पत्थरबाजी के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में असमाजिक तत्वों ने एकबार फिर से चलती ट्रेन को अपना निशाना बनाया और राज्यराजनी एक्सप्रेस पर पथराव किया। जिससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी। हालांकि, सहरसा में इस ट्रेन को दूसरी बार निशाना बनाया गया और चलती ट्रेन में पत्थरबाजी की गयी है। इस घटना में एसी कोच के कई शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 


जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड खास ट्रेनों में एक सहरसा-पटना 12567/68 राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन को एक बार फिर से आसामाजिक तत्वों ने पत्थर बाजी कर निशाना बनाया। पत्थरबाजी की घटना में इस ट्रेन के एसी कोच के कई शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि घटना में किसी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक इसकी जानकारी भी रेल प्रशासन को नहीं मिल सकी है कि घटना किस जगह हुई है।


इधर, ट्रेन में तैनात रेल कर्मचारियों ने राजेंद्र नगर और न्यू बरौनी के बीच घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं कुछ रेल कर्मचारियों ने सहरसा से सरायगढ़ के बीच चलती ट्रेन में पत्थर बाजी की घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं इस घटना के बाद भी एसी कोच के शीशे नहीं बदले गए थे। गौरतलब हो कि बिहार में वंदे भारत समेत कई ट्रेनों पर अलग-अलग जगहों पर पत्थरबाजी की घटना पूर्व में घट चुकी है। राज्यरानी एक्सप्रेस पर कुछ महीने पहले भी सहरसा में पथराव हुआ था। ऐसी घटनाओं के लगातार बढ़ने से रेलयात्रियों में भी भय रहता है।