ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

सहरसा में लूट की वारदात: प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को निशाना बनाया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर

सहरसा में लूट की वारदात: प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को निशाना बनाया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। भारत फाईनेंस कम्पनी का कलेक्शन एजेंट महादेव बटराहा मुहल्ले से कई समूहों का पैसा कलेक्शन कर पुरानी जेल के पास स्थित ब्रांच में लौट रहा था। 


इसी दौरान नकाबपोश बाईक सवार दो अपराधी बटराहा स्थित बसबिट्टी के पास ओवरटेक कर उसे रोक लिया। जिसके बाद गाली-गलौज करते हुए बाईक की चाभी छीन ली और हथियार का भय दिखाते हुए डिक्की में रखे 1 लाख 54 हजार 110 रुपया और टैब निकाल लिया और मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु अवर निरीक्षक कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित कर्मी से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने में जुटी है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता