ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

सहरसा में एक महिला का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

SAHARSA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने के नाम नहीं ले रहा है. राजधानी में आलाधिकारी लॉ एंड आर्डर की स्थितियों की स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने के नाम नहीं ले रहा है. राजधानी में आलाधिकारी लॉ एंड आर्डर की स्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने एक महिला का मर्डर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां सूबेदारी टोला में अपराधियों ने एक महिला का मर्डर कर दिया. अपराधी देर शाम महिला को गोली मारकर मौके से फरार हो गए. हत्या की खबर मिलते ही महिला के घर में कोहराम मच गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक महिला घर से जा रही थी. तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी. महिला गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर पड़ी. आनन फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि तभी महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है. परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Singh

FirstBihar संवाददाता