ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Saharsa Crime News: घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ पटना जाना पड़ गया महंगा, घर में हो गई भीषण चोरी की घटना

SAHARSA: सहरसा में अज्ञात चोरों ने एक सुनसान पड़े घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने लाखों की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में आवेदन द

Saharsa Crime News: घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ पटना जाना पड़ गया महंगा, घर में हो गई भीषण चोरी की घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में अज्ञात चोरों ने एक सुनसान पड़े घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने लाखों की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। दरअसल चोरों ने एक गृहस्वामी के सुनसान पड़े घर को निशाना बनाया है। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के आईडी सिंह चौक स्थित न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 13 की है।  पीड़ित गृहस्वामी ने सदर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी राजन रंजन सदर थाना क्षेत्र के आईडी सिंह चौक स्थित न्यू कॉलोनी वार्ड नं 13 का रहने वाले हैं। गृह स्वामी राजन रंजन कुछ जरूरी काम के सिलसिले में 12 नवम्बर को सपरिवार पटना गया हुआ था। 


इसी बीच अज्ञात चोरों ने बीते 17 नवम्बर को उनके घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जिसमे चोरों ने उनके घर से 12 हजार नगद रुपया, 2 लाख का जेवरात, महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर ली। चोरी की सूचना मोहल्ले वासी ने गृहस्वामी को फोन पर दी।


 सूचना मिलते ही गृहस्वामी सहरसा स्थित अपने घर पहुंचे और देखा कि घर का गेट और आलमीरा टूटा हुआ था और सारा कीमती सामान गायब था। जिसके बाद गृहस्वामी ने चोरी की सूचना सदर थाना में दी। थाने में आवेदन देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता