ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

SAHARSA CRIME: लूटपाट के दौरान फेरी वाले को मारी गोली, हालत गंभीर

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले के धबौली टेकनमा मुख्य मार्ग स्थित पुरानी चिमनी से कारगिल चौक तरफ जाने के दौरान बगीचा के समीप एक फेरी वाले के साथ लूट का असफल प्रयास के दौरा

SAHARSA CRIME: लूटपाट के दौरान फेरी वाले को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले के धबौली टेकनमा मुख्य मार्ग स्थित पुरानी चिमनी से कारगिल चौक तरफ जाने के दौरान बगीचा के समीप एक फेरी वाले के साथ लूट का असफल प्रयास के दौरान बाईक सवार अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पतरघट पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को पतरघट पीएचसी पहुंचाया। 


जहां मौजूद डाक्टर बी.के.प्रशांत ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। घटना में जख्मी धबौली पश्चिमी निवासी अमीत कुमार पिता संतोष पोद्दार ने बताया कि वे बाइक से कुरकुड़े, चिप्स, फोफी बगैरा का फेरी करता है। वो धबौली पश्चिमी के मनमा टोला में सामान देते कारगिल चौक होते धबौली बस्ती में सामान देकर घर जाता। उसी दौरान धबौली टेकनमा मुख्य मार्ग से कारगिल चौक तरफ जाने पर बगीचा के समीप सामने से एक पल्सर बाइक पर सवार दो हथियार लैश बदमाशों ने रोक कर नगदी का मांग किया। 


तब तक सामने से आ रही एक ट्रेक्टर देख बदमाश एक गोली अमीत पर चला दिया। जो गोली उसके बांया हाथ में लगी और बदमाश भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना पर पतरघट पुलिस पहुंचकर पीएचसी पतरघट पहुंचाया। घटना के बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचकर गोली से जख्मी अमीत कुमार को पीएचसी पहुंचाते बदमाशों का भागने की तरफ पीछा किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


इस संबंध में स्थानीय लोगों कि माने तो पतरघट थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला कायम है, लगातार लूट घटना में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं 18 दिनों के अंदर ये चौथी घटना है। लगातार घटना में बढ़ोतरी होने आम लोगों में दहशत का माहौल कायम है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता