1st Bihar Published by: Updated Mar 19, 2021, 1:20:01 PM
- फ़ोटो
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारीचक की है। जिससे आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की भी मांग की गई। पटना-मसौढ़ी मार्ग पर बेलदारीचक के पास सड़क जाम से गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। घटना की सूचना पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है। मृतक का नाम सनोज बिंद बताया जा रहा है जो बेलदारीचक का रहने वाला था।