Nepal Jail Break: नेपाल में तख्तापलट के बीच कैदियों का नया खेल, जेल तोड़कर भारत में घुसने की कर रहे थे साजिश; हुआ बड़ा एक्शन Bhojpur police bribery : आरा में पुलिस की ट्रक चालकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल, अब SP ने लिया एक्शन Bihar News: बिहार में गुरुजी की शर्मनाक हरकत, डंडे के डर से छात्रों से ढुलवाई लकड़ी; वीडियो वायरल BIHAR ELECTION : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने CM नीतीश कुमार की अहम मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई ख़ास बातचीत India Nepal Trade Relations: नेपाल क्यों है भारत के लिए अहम? जानिए... दोनों देशों के बीच कितने का होता है ट्रेड Bihar Train News : बिहार में इस रूट पर चलेगी एक और राजधानी एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी iPhone 17: Apple ने लॉन्च की iPhone 17 सीरीज, बैटरी लाइफ में बड़ा सुधार; जानें... पूरी डिटेल BIHAR CRIME : केला काटने के विवाद में युवक की हत्या, घर से उठाकर ले गए बदमाश Bihar Assembly Election 2025: राहुल-खरगे की बैठक में चुनावी रणनीति तय, कांग्रेस शुरू करेगी मेगा रैलियां Patna mayor : पटना नगर निगम में मचा भूचाल ! खतरे में आई मेयर सीता साहू की कुर्सी, जारी हुआ नोटिस
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 27 Apr 2024 12:41:32 PM IST
- फ़ोटो
AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां मोड़ के समीप की है।
मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरने के बाद एक दंपति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी व उनके 40 वर्षीय पति देवेंद्र प्रसाद के रूप में की गयी है। वहीं इस घटना में उनका पुत्र पीयूष कुमार घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि,दोनों पति-पत्नी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही खिरियावां मोड़ के पास बाइक पर सवार होकर सभी पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित हो गया। जिससे बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए।तभी पीछे से तेजी से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने आशा कार्यकर्ता को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
वहीं घटना की सूचना पर मदनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां मगध मेडिकल कॉलेज गया जाने के दौरान आशा कार्यकर्ता के पति देवेंद्र प्रसाद की भी मौत हो गई।
उधर, आशा कार्यकर्ता का जख्मी पुत्र पीयूष का फिलहाल इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और आगे की प्रक्रिया मे जुट गयी है। बताते चलें कि मृतिका सुनीता देवी आशा कार्यकर्ता के रूप मे सीएचसी मदनपुर मे कार्यरत थीं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।