ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

सास के श्राद्धकर्म पर बहू ने मंगवाई शराब, पैग बनने से पहले ही आ गयी पुलिस, फिर क्या हुआ जानिए?...

NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों को शराब पीने का बस बहाना चाहिए। खुशी का मौका हो या गम का सभी मौकों पर लोग शरा

सास के श्राद्धकर्म पर बहू ने मंगवाई शराब, पैग बनने से पहले ही आ गयी पुलिस, फिर क्या हुआ जानिए?...
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों को शराब पीने का बस बहाना चाहिए। खुशी का मौका हो या गम का सभी मौकों पर लोग शराब खोजते हैं। नवादा में एक श्राद्धकर्म में भी ऐसा ही हुआ।


दरअसल मामला नवादा के कौआकोल इलाके के गांधी धाम गांव की है जहां महिला सुनैना देवी की चचेरी सास की तेरहवीं थी। भोजन बनाने वाले हलवाई की मांग पर वह शराब लेकर पहुंची थी तभी उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि शराब बेचने के जुर्म में महिला को गिरफ्तार किया गया है। 


जबकि गिरफ्तार महिला सुनैना देवी ने बताया कि उसके घर में गम का माहौल था। उनकी चचेरी सास का निधन हो गया था जिसका तेरहवीं यानी ब्रह्मभोज की तैयारी की जा रही थी। भोज के लिए गांव वाले शाम में आने वाले थे। उनके लिए श्राद्धकर्म का खाना बनाया जा रहा था। खाना पकाने वाले हलवाई व काम कर रहे लोगों ने उनसे शराब की मांग की थी।


जिसके बाद दो लीटर देशी शराब लेकर वह पहुंची। लेकिन तभी किसी ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। फिर क्या मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मौके वारदात दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला इस दौरान पुलिस को यह सफाई देती रही की वह या उसके घर का कोई भी सदस्य शराब का धंधा नहीं करता है। वही पुलिस का कहना है कि महिला की गिरफ्तारी शराब मामले में हुई है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।