1st Bihar Published by: Updated Feb 07, 2021, 4:08:18 PM
- फ़ोटो
PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रुपेश कुमार सिंह के परिजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंचे हैं. उनके पहले पटना के एसएसपी भी सीएम आवास पहुंचे हैं.
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए रूपेश सिंह की पत्नी और उनके बच्चे समेत भाई बहन और भांजे सीएम आवास पहुंचे हैं.
पटना पुलिस ने 3 फरवरी को रूपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा किया था. पुलिस ने रोडवेज की मामूली घटना को हत्या की वजह बताते हुए मुख्य आरोपी ऋतुराज को गिरफ्तार करने का दावा किया था. हालांकि पुलिस की इस थ्योरी को परिवार के लोग सही नहीं मान रहे हैं. ऋतुराज के परिवार वाले इस घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.