ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

रोहतास: युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ROHTAS: रोहतास के डेहरी में बेलगाम अपराधियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का प

रोहतास: युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के डेहरी में बेलगाम अपराधियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। वही इस घटना से डिहरी थाना क्षेत्र स्थित मोइन नगर में हड़कंप मचा हुआ है।  


डिहरी के नील कोठी निवासी मुस्ताक अहमद के बेटे मृतक अनवर अंसारी के बारे में परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब तक ना तो घटना के कारणों का पता चल पाया है और ना ही अपराधियों की ही शिनाख्त हो पाई है।


 पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है। बताया जाता है कि मृतक अनवर अंसारी का किसी से कोई बड़ी दुश्मनी नहीं थी। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता