1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Aug 14, 2020, 7:19:08 AM
- फ़ोटो
ROHTAS : बड़ी खबर रोहतास से है, जहां मिट्टी की दीवार गिरने से दो सहोदर भाइयों की दबकर मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है.
मामला जिला के काराकाट थाना अंतर्गत सुकखरा गांव की है, जहां मिट्टी के दीवार गिरने से उसमें दबकर दो सहोदर भाइयों की मौत हो गई. मृतक दोनों बच्चों की पहचान गंगासागर साह के 11 वर्षीय पुत्र राकेश तथा 4 वर्षीय पुत्र रोहित के रुप में की गई है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि सुकहड़ा गांव में दोनों बच्चे अपने घर के पास ही खेल रहे थे. इसी दौरान खंडहर नुमा एक कच्चा दीवार भरभरा कर दोनों बच्चों पर ही गिर पड़ा. जब तक लोग वहां पहुंचकर मलबे में से दोनों बच्चों को निकाला तब तक काफी देर हो चुकी थी. दोनों बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.