ब्रेकिंग
धू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाकपटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पथराव से मचा बवाल; रणक्षेत्र में बदला इलाकाशर्मनाक! 7वीं क्लास की बच्ची से अश्लील चैटिंग करता था टीचर, नाराज लोगों पकड़कर पुलिस को सौंपामुजफ्फरपुर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख का माल और करोड़ों की मशीनें जब्तBihar News: बिहार के एक IAS अफसर भूपेन्द्र यादव के PA बने, एक आईएएस अधिकारी का ट्रांसफऱ...दूसरे से लिया गया अतिरिक्त प्रभार धू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाकपटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पथराव से मचा बवाल; रणक्षेत्र में बदला इलाकाशर्मनाक! 7वीं क्लास की बच्ची से अश्लील चैटिंग करता था टीचर, नाराज लोगों पकड़कर पुलिस को सौंपामुजफ्फरपुर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख का माल और करोड़ों की मशीनें जब्तBihar News: बिहार के एक IAS अफसर भूपेन्द्र यादव के PA बने, एक आईएएस अधिकारी का ट्रांसफऱ...दूसरे से लिया गया अतिरिक्त प्रभार

Bihar Election 2025: दरभंगा में हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त हैलीपैड पर गिरे इमरान प्रतापगढ़ी, कटिहार की रैली में मचा हंगामा

Bihar Election 2025: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त फिसलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरभंगा में प्रचार के दौरान यह घटना हुई। वहीं कटिहार की रैली में उनके देरी से पहुंचने पर भीड़ ने हंगामा और तोड़फोड़ की।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे हेलिकॉप्टर से उतरते समय फिसलकर हेलिपैड पर गिर जाते हैं। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर की तेज हवा के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया था। हालांकि, गिरने के बाद उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और खड़े हो गए।


यह घटना उस समय की है जब इमरान प्रतापगढ़ी दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इमरान प्रतापगढ़ी इन दिनों महागठबंधन की ओर से बिहार में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। कांग्रेस के 50 स्टार प्रचारकों की सूची में उनका भी नाम शामिल है।


वहीं, गुरुवार को कटिहार जिले के अमदाबाद में आयोजित उनकी एक रैली में हंगामा मच गया। दोपहर दो बजे से ही हजारों की संख्या में लोग मैदान में जुट गए थे, लेकिन निर्धारित समय पर इमरान प्रतापगढ़ी के नहीं पहुंचने से भीड़ में नाराजगी फैल गई। कुछ ही देर में भीड़ उग्र हो गई और कुर्सियां, लाइटिंग और साउंड बॉक्स आदि में तोड़फोड़ कर दी।


स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय कांग्रेस विधायक ने किसी तरह जान बचाई और पास के एक व्यक्ति, फिरोज़, के घर में शरण ली। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विधायक को सुरक्षित बाहर निकाला और हालात को काबू में किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ा रुख अपनाना पड़ा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता