ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर: एशियन स्कूल में वेतन मांगने गई शिक्षिका के साथ बदसलूकी, बाल पकड़कर पीटने का वीडियो वायरलप्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: साले ने बहनोई की हत्या कर खेत में दफनाया शव, आरोपी गिरफ्तारसुपौल में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से 4 मासूम बच्चियों की मौत महिला आयोग की नोटिस को कचरे में फेंकने की बात पर भड़कीं अप्सरा ने किया ऐलान, कहा.. पप्पू यादव पर अब मानहानि का मुकदमा दर्ज करूंगीमोतिहारी में फर्जी पुलिस गैंग का पर्दाफाश: बर्खास्त और रिटायर कर्मी वर्दी पहनकर रात में करते थे लूटपाट, 5 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर: एशियन स्कूल में वेतन मांगने गई शिक्षिका के साथ बदसलूकी, बाल पकड़कर पीटने का वीडियो वायरलप्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: साले ने बहनोई की हत्या कर खेत में दफनाया शव, आरोपी गिरफ्तारसुपौल में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से 4 मासूम बच्चियों की मौत महिला आयोग की नोटिस को कचरे में फेंकने की बात पर भड़कीं अप्सरा ने किया ऐलान, कहा.. पप्पू यादव पर अब मानहानि का मुकदमा दर्ज करूंगीमोतिहारी में फर्जी पुलिस गैंग का पर्दाफाश: बर्खास्त और रिटायर कर्मी वर्दी पहनकर रात में करते थे लूटपाट, 5 गिरफ्तार

Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद चिराग पासवान का बड़ा दावा, क्या बोले लोजपा (रामविलास) चीफ?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद लोजपा (रामविलास) चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया कि बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में प्रथम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का रिएक्शन सामने आया है। चिराग पासवान ने दावा किया है कि पहले चरण के चुनाव के खत्म होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो गया इसके साथ ही हम लोग का उम्मीद बढ़ गया कि हम लोग इस बार प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बिखरा हुआ महागठबंधन जो झूठे वादे के साथ हर घर सरकारी नौकरी देने के वादे के साथ चुनाव में आई है बिहार की जनता समझदार है वह जानती है कि बिहार का बजट कितना है और यह दावे क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कितने करोड़ लोगों की नौकरी देने की बात कर रहे हैं जबकि बिहार का बजट उतना है ही नहीं। 


प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए तो चिराग पासवान ने कहा कि आप चुनाव आयोग पर विश्वास करते नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यकीन है नहीं आपको संवैधानिक संस्था पर विश्वास नहीं है। सेवा की तुष्टिकरण करना चाहते हैं कि 10% ऊंची जाति के लोगों का एकाधिकार है। देश में अराजकता का माहौल फैलाना चाहते हैं कि GEN g इसे देखें और समझे।


चिराग ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आज हताशा और निराशा के इस दहलीज पर आ गई है। अपनी हार पचा नहीं पा रही है इसीलिए हर की ठीकरा दूसरे पर फोड़ना चाहती है। कभी कहते ईवीएम खराब है कभी कहते हैं वोटर लिस्ट में प्रॉब्लम है तो इतनी समस्या है तो आप कोर्ट क्यों नहीं जाते। 


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के पास जाएंगे ना आप सुप्रीम कोर्ट जाएंगे आप मीडिया में आकर सिर्फ हंगामा करेंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के वजह से मुसलमान की इज्जत बची है इस पर चिराग पासवान ने कहा कि सहचर कमेटी का रिपोर्ट कब आई थी 2005 में आई उसे वक्त के बाद तक कांग्रेस की सरकार रही मुसलमान की स्थिति क्यों नहीं सुधरी। उनके सहयोगी राजद मुसलमान के हितैषी बनी फिरती है लेकिन सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें