ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

BIHAR ELECTION: वाल्मीकि नगर में मनोज तिवारी ने किया रोड शो, NDA प्रत्याशी रिंकू सिंह के लिए मांगे वोट

भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने वाल्मीकिनगर में जदयू प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में रोड शो किया। भारी भीड़ के बीच उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की गठबंधन सरकार एक बार फिर सत्ता में लौटेगी।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR ELECTION: BJP सांसद और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता एवं सिंगर मनोज तिवारी आज चुनाव प्रचार करने वाल्मीकि नगर पहुंचे थे जहां मनोज तिवारी ने रोड शो किया। मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी रिंकू सिंह के लिए वोट मांगा। कहा कि नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान की सरकार दोबारा रिपिट होगी। 


बगहा के वाल्मीकिनगर नगर विधानसभा से एनडीए से जदयू प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह के समर्थन मे मनोज तिवारी ने भव्य रोड शो कियाा। इस रोड शो में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोड शो के दौरान मंत्री जनक राम के साथ प्रत्याशी रिंकू सिंह भी साथ मे मौजूद थे।


बता दें कि साढ़े 12 बजे वाल्मीकिनगर स्थित हवाई अड्डे पर हेलिकॉप्टर से आने का समय था, लेकिन अपरिहार्य कारणवश समय में बदलाव हुआ और 12 बजे की जगह डेढ़ बजे उतरे। हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रोड शो के लिए निकल पड़े। मनोज तिवारी ने कहा की नितीश बाबू, मांझी जी और चिराग पासवान की गठबन्धन वाली सरकार दुबारा बनने जा रही है।

बता दें कि हवाई अड्डे से शुरू हुआ रोड शो टंकी बाजार,तीन आरडी,गोल चौक होते हुए छ आरडी पूल से लक्ष्मीपुर,शिवलहा, कनघुसरी,भटवा टोला, झरहरवा,चंपापुर,कटहरवा समेत दर्जनों गाँवों से होते हुए रोड शो काफिला सेमरा बाजार पहुंचा । रोड शो के दौरान मनोज तिवारी को देखने के लिए चौक चौराहों पर लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता