ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद आरजेडी ने पार्टी नेताओं से की खास अपील, कौन सी बात का सता रहा डर?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग संपन्न। शाम 6 बजे तक कुल 60% मतदान दर्ज हुआ। आरजेडी ने अपने पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं से ईवीएम और स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करने की अपील की।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे तक कुल 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद आरजेडी ने पार्टी बीएलए और कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने को कहा है।


दरअसल,आरजेडी ने अपने सभी पोलिंग एजेंट, कार्यकर्ता और नेताओं से अपील की है कि मतदान खत्म होने के बाद भी ईवीएम सील होने तक और उसके बाद ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने तक उसकी निगरानी करें। राजद की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह निर्देश साझा किया गया।


निर्देश में कहा गया है कि मतदान समाप्त होने के बाद जिस गाड़ी पर ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाया जाता है, पोलिंग एजेंट उसे स्ट्रॉन्ग रूम तक पीछा करें और सुरक्षित पहुंचाएं। साथ ही, सभी पोलिंग एजेंटों को फॉर्म 17-ग (भाग-1) अवश्य प्राप्त कर इसे निर्वाचन अभिकर्ता को उपलब्ध कराना होगा।


आरजेडी ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष और प्रशासन द्वारा संभावित धांधली से बचने के लिए, मतदान के अंतिम समय में लाइन में खड़े कुल मतदाताओं का विवरण पोलिंग एजेंट लिखकर रखें। बता दें कि पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें आरजेडी ने 73 सीटों पर चुनाव लड़ा है। आरजेडी की ट्वीट के बात स्पष्ट हो गया है कि उसे गड़बड़ी की आशंका सता रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता