ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

रोहतास : बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष की स्कॉर्पियो में लगाई आग, आपसी रंजिश में आग लगाने की आशंका

SASARAM : खबर रोहतास से है, जहां मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने एक पैक्स अध्क्ष की स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। घटना बड़हरी ओपी क्षेत्र के बड़की अकोढ़ी गांव की है। बता

रोहतास : बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष की स्कॉर्पियो में लगाई आग, आपसी रंजिश में आग लगाने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : खबर रोहतास से है, जहां मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने एक पैक्स अध्क्ष की स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। घटना बड़हरी ओपी क्षेत्र के बड़की अकोढ़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि बड़की अकोढ़ी के पैक्स अध्यक्ष कुमार आदित्य प्रकाश की स्कॉर्पियो उनके खलिहान में खड़ी थी, इसी दौरान उसमें किसी ने आग लगा दी।


पूरे मामले पर पैक्स अध्यक्ष कुमार आदित्य ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे वे पैक्स का कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत का पटवन कर रहे एक किसान ने उन्हें फोन पर जानकारी दी, कि उनकी गाड़ी में आग लग गई है। आनन- फानन में जब पैक्स अध्यक्ष खलिहान में पहुंचे तो उनकी गाड़ी धू-धूकर जल रही थी।


परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तबतक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों द्वारा गाड़ी को आग लगा दी गई है। पैक्स अध्यक्ष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बरहरी ओपी में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता