Hindi News / news / सीवान में कोहरे का कहर, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 से...

सीवान में कोहरे का कहर, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 से अधिक लोग घायल

1st Bihar Published by: Updated Dec 31, 2019, 9:13:15 AM

सीवान में कोहरे का कहर, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 से अधिक लोग घायल

- फ़ोटो

SIWAN: सीवान के पचरुखी में यात्रियों से भरी बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 12 से अधिक यात्री घायल हो गए. कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बताया जाता है कि कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी है.