1st Bihar Published by: Updated Dec 25, 2019, 11:12:52 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां ऑटो और पिकअप की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं,सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
हादसा मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी के एनएच-77 की है. जहां कोहरे के कारण ऑटो और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए.
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है.