1st Bihar Published by: Updated Dec 16, 2019, 3:15:12 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां नशे में धुत्त होकर बच्चों से भरी स्कूली बस चला रहे ड्राइवर ने एक गाड़ी में टक्कर मार दी.
जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय बस में 50 से ज्यादा बच्चे सवार थे. इस हादसे में बस सवार सभी बच्चों की जान बाल-बाल बच गई.
हादसे के बाद स्कूल ड्राइवर बस लेकर भागने लगा, जिसके बाद कोतवाली थाने की पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए खदेड़ कर चालक को इनकम टैक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया. वहीं बस में सवार सभी बच्चों के परिजनों और स्कूल प्रशासन को सूचना दी गई.